ग्राम बेड़पुर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
डॉ. शारूख के सौजन्य से ग्राम बेड़पुर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
बता दें मंगलवार को ग्राम बेडपुर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून की और से डॉ. शारूख आस्था हॉस्पिटल बेडपुर चौक, कलियर के सौजन्य से ताहीर की बैठक पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
जहां शिविर में आए मरीजों का चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चेकअप व इलाज किया गया। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा लगाए गए निःशुल्क शिविर में मुफ्त इलाज पाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून से चिकित्सकों की टीम सुबह 11:00 बजे ग्राम बेड़पुर में स्वास्थ्य शिविर में पहुंची। वहां पर आए मरीजों की सबसे पहले चिकित्सकों ने नि:शुल्क जांच शुरू किया।
जांच के दौरान आए मरीजों का सुगर, ऑक्सीजन, बीपी, आंखों की जांच, पल्स आदि का चेकअप किया गया। इसके बाद मरीजों को चिकित्सकों ने नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया।
स्वास्थ्य शिविर में 204 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. अभय सिंह जरनल मेडिसिन, डॉ. वेभव, रहमान, सहजाद कॉडीनेटर, मौहम्मद शारूख खान आस्था हॉस्पिटल के सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।