कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक के साथ चादर ले जाते हुए वीडियो वायरल...
कलियर। (इकराम अली)दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीद में घोटाले के आरोप दो कर्मचारियों पर लगे हैं। लेखाकार की शिकायत पर दरगाह प्रबंधक रजिया ने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपित कर्मचारी दरगाह प्रबंधक रजिया को पैसे (नजराना) देता हुआ दिखाई दे रहा है। यही नहीं, वीडियो में आरोपी कर्मचारी दरगाह प्रबंधक के साथ दरगाह में हाजिरी लगाते और चादरपोशी करते हुए भी नजर आ रहा है।मामले में जहां एक ओर कर्मचारियों पर घोटाले की जांच प्रक्रिया चल रही है, वहीं प्रबंधक और आरोपी कर्मचारी का यह वायरल वीडियो चर्चाओं का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी या नहीं।वहीं प्रबंधक और आरोपी कर्मचारी का यह वीडियो चर्चाओं का बाजार गर्म कर रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की पारदर्शी जांच की मांग की है ताकि दरगाह प्रबंधन की छवि धूमिल न हो।

Popular posts from this blog

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज