Posts

ग्रामीण की शिकायत के बाद जागा पशुपालन विभाग, निदेशक के हस्तक्षेप पर हुआ टीकाकरण

Image
ग्रामीण की शिकायत के बाद जागा पशुपालन विभाग, निदेशक के हस्तक्षेप पर हुआ टीकाकरण इमलीखेड़ा/माजरी। माजरी गांव में फैल रही लिम्पी स्किन डिजीज के बीच पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी की सूचना देने और अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद विभाग ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते पशुओं में संक्रमण फैलता रहा। ग्रामीण सुमित सैनी ने बताया कि गांव में कई पशुओं में लिम्पी बीमारी के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने संबंधित उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। सुमित सैनी के अनुसार, शिकायत के बाद विभाग की ओर से एक डॉक्टर गांव पहुंची, लेकिन उन्होंने केवल तीन पशुओं का टीकाकरण किया और उसके बाद वापस लौट गईं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव में बड़ी संख्या में पशु बीमारी की चपेट में हैं तो केवल औपचारिकता निभाकर लौट जाना विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ...

दलित युवक की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई।

Image
दलित युवक हत्याकांड पर गरमाई राजनीति, राजबीर कटारिया ने कांग्रेस के दोहरे रवैये पर उठाए सवाल हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल में दलित युवक की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई। हरिद्वार में कांग्रेस द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह कटारिया ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एक ओर पार्टी के नेता हरिद्वार में धरना देकर न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं जिस क्षेत्र में घटना हुई, वहां के कांग्रेस विधायक विक्रम नेगी पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचे। राजबीर सिंह कटारिया ने कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनका उद्देश्य केवल समाज के हित और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाना है। उन्होंने कहा कि जाति और राजनीति से ऊपर उठकर समाज को ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होना चाहिए तथा जनप्रतिनिधियों को भी संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से ऊपर समाज और मानवता होती है। किसी पीड़ित परिवार के दुख में ...

हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया को मिली बड़ी सरकारी जिम्मेदारी, कला परिषद के बने अतिरिक्त निदेशक

Image
हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. सूर्यवीर सैनी ने दी शुभकामनाएं हरियाणवी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके लोकप्रिय सिंगर अमित सैनी रोहतकिया को हरियाणा कला परिषद में अतिरिक्त निदेशक, गुरुग्राम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सूर्यवीर सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा का सम्मान है।   डॉ. सूर्यवीर सैनी ने कहा कि अमित सैनी रोहतकिया ने अपने गीतों और कला के माध्यम से युवाओं के बीच विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति और लोकभाषा को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज उनकी लोकप्रियता केवल हरियाणा तक सीमित नहीं बल्कि देशभर में देखने को मिलती है।   उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अमित सैनी रोहतकिया को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान है। यह नियुक्ति युवाओं और कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है कि मेहनत और लगन के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।   डॉ. सूर...

सोशल मीडिया पर छाया सिंगर 'एस राजा' का जादू: इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल,

Image
सोशल मीडिया पर छाया सिंगर 'एस राजा' का जादू: इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल, स्टेज पर 4 घंटे का धमाकेदार लाइव परफॉर्म आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मशहूर सिंगर एस राजा का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है। अपनी बेबाक गायकी और जबरदस्त अंदाज के लिए मशहूर एस राजा ने इन दिनों डिजिटल दुनिया में अपनी शानदार पकड़ का लोहा मनवाया है।  इंस्टाग्राम पर उनका हर एक वीडियो, अलग लुक, अलग लोकेशन और एक नए मूड के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ 20 सेकंड के हीरो नहीं, स्टेज के 'असली किंग' हैं एस राजा आमतौर पर सोशल मीडिया पर 15 से 20 सेकंड की रील्स बनाकर लोग सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन एस राजा सिर्फ इतने समय के हीरो नहीं हैं। रियल लाइफ में जब उनके स्टेज शो होते हैं,  तो वह पूरे 4-4 घंटे तक अपनी फुल एनर्जी और शानदार परफॉर्मेंस से मंच को संभाले रखते हैं। लाइव शो में दर्शकों को बांधे रखना उनकी सबसे बड़ी खूबी है। फैंस के लिए कुछ अलग करने का जुनून! हाल ही में सिंगर के दिमाग में विचार आया कि क्यों न स्टेज के स...

सिडकुल की कोलर्स कंपनी में 2 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन समाप्त, प्रबंधन ने घुटने टेकते हुए मानीं श्रमिकों की सभी 25 मांगें;

Image
सिडकुल की कोलर्स कंपनी में 2 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन समाप्त, प्रबंधन ने घुटने टेकते हुए मानीं श्रमिकों की सभी 25 मांगें;  इस संघर्ष में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की रही अहम भूमिका। हरिद्वार के सिडकुल स्थित मैसर्स कोलोर्स इंडीज प्राइवेट लिमिटेड में पिछले 2 दिनों से चल रहा श्रमिकों का धरना प्रदर्शन आज ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हो गया। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (ASP) के भारी समर्थन के बीच, कंपनी मैनेजमेंट ने झुकते हुए श्रमिकों की सभी 25 मांगें मान ली हैं।  सहायक श्रम आयुक्त (ALC) की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते के तहत अब श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, डबल रेट पर ओवरटाइम (OT), और साल में 21 दिन की कैजुअल लीव मिलेगी। इसके अलावा कैंटीन का 50% खर्च कंपनी उठाएगी और धरना प्रदर्शन के दिनों का भी पूरा वेतन दिया जाएगा। वहीं भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार और ASP के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अज़ीम ने इसे मजदूरों की एकजुटता की जीत बताया है।  समझौते के बाद सभी श्रमिक 18 मई 2026 से वापस...

भ्रामक प्रचार और षडयंत्रों पर भारी जनसेवा: 'अल्पसंख्यकों और सर्वसमाज के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी'

Image
भ्रामक प्रचार और षडयंत्रों पर भारी जनसेवा: 'अल्पसंख्यकों और सर्वसमाज के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी' लक्सर। उत्तराखंड सदन में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले जनसेवक ने विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार और राजनैतिक द्वेष से प्रेरित षडयंत्रों का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों को दबाने के लिए कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। मदरसा शिक्षा और जनहित के लिए सक्रिय प्रयास बयान में कहा गया कि सर्वसमाज के साथ-साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों (मुस्लिम समाज) के मदरसों और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी समस्याओं को हमेशा गंभीरता से उठाया गया है। इसी कड़ी में 22 मार्च 2026 को हरिद्वार डैम कोठी पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के साथ मदरसा संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कराई गई थी, ताकि समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकल सके। भ्रामक खबरों का खंडन और सच्चाई सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में चल रही खबरों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा: "राजनैतिक द्वेष से प्रेरित क...

दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इस्लामिक सेंटर, लोधी रोड में आयोजित भव्य समारोह में सोनू अली खान को “सावित्रीबाई फुले अवार्ड 2026” से नवाजा गया।

Image
दिल्ली में गूंजी पिरान कलियर की आवाज: सिंगर सोनू अली खान ने जीता 'सावित्रीबाई फुले अवार्ड 2026' नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ के मशहूर सिंगर सोनू अली खान ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी मखमली आवाज और गायकी से धूम मचा दी है। यह कार्यक्रम राज फाउंडेशन सेस्ट ऑफ इंडिया मेगज़ीन के द्वारा आयोजित किया गया।  दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इस्लामिक सेंटर, लोधी रोड में आयोजित भव्य समारोह में सोनू अली खान को “सावित्रीबाई फुले अवार्ड 2026” से नवाजा गया।  जैसे ही सोनू अली खान ने मंच संभाला, पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उन्होंने वहां मौजूद लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। मैगज़ीन संपादक सविता अरोरा द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित बच्चों के उत्थान के लिए काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में सह-आयोजक राखी तंवर, ईशा सक्सेना और सोनिया लांबा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में प्राइमा ग्रुप के सीईओ सुभाष जिंदल मुख्य चेहरे के र...