11 kv केबिल की चोरी करने वाले अभियुक्त को कलियर पुलिस ने मय माल के किया गिरफ्तार

कलियर पुलिस ने ग्राम मोहम्मदपुर पांडा में 11के0वी0ए0बी0 केबिल की चोरी करने वाले अभियुक्त को  मय माल के किया गिरफ्तार

कलियर। थाना पिरान कलियर पर रविवार को वादी और अभियंता श्री गोपाल सैनी 11 kv उप संस्थान पिरान कलियर के द्वारा थाना पिरान कलियर पर  चोरों द्वारा सुबह 2 बजे के समय ग्राम मोहम्मदपुर के जंगल मैं  केबिल चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके उपरांत थानाध्यक्ष कलियर दिलवर सिंह नेगी के द्वारा चोरी के अनावरण हेतु उप0निरीक्षक  उमेश कुमार चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा को अनावरण हेतु टीम प्रभारी नियुक्त करते हुए टीम बनाई गई। जिसमें मुखबिर खास मामूर किए गए। और सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से रविवार को मुकदमे में गिरफ़्तार 
अभियुक्त आजाद पुत्र सादा पहलवान निवासी ग्राम मोहम्मदपुर पांडा थाना पिरान जनपद हरिद्वार की निशानदेही पर 60 मीटर केबिल को अब्दाल साहब रोड के पास गन्ने के खेत से बरामद किया गया। अभियुक्त  को बाद आवश्यक कार्रवाई माननीय न्यायालय पेश किया गया । इस दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 उमेश कुमार, राहुल, रिपेंद्र शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।