पिरान कलियर क्षेत्र रिहायशी इलाके में दिन रात बैखोप होकर दौड़ाएं जा रहे हैं ओवरलोड मिट्टी से लदे डंम्पर, भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र होने के बावजूद, रात के अंधेरे में मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और जायरीनों में दहशत का माहौल है।
कलियर: रात के अंधेरे में 'यमदूत' बनकर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, प्रशासन मौन
पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर का रिहायशी इलाका इन दिनों रात के समय असुरक्षित हो गया है। धार्मिक और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के बावजूद, रात के अंधेरे में मिट्टी से लदे ओवरलोड डंपर सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और जायरीनों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड डंपरों के पलटने का खतरा हर वक्त बना रहता है। भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार से दौड़ने के कारण यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। और ओवरलोड डंम्परो से धूल मिट्टी उड़कर दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में गिरती है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
और ग्रामीणों ने बताया कि क्षमता से अधिक लोड होने के कारण क्षेत्र की सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं, जिससे आम जनता का चलना दूभर हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में नियमों को ताक पर रखकर यह खनन का खेल चल रहा है। जहां रिहायशी इलाकों में इन डंपरों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि सड़क किनारे रहने वाले लोग और जायरीन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के होने का इंतजार कर रहा है? लोगों ने मांग करते हुए कहा कि इन ओवरलोड डंपरों पर तत्काल रोक लगाई जाए, नहीं तो ये ओवरलोड मिट्टी से लदे डंम्पर बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।