संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने रविवार को कलियर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने कलियर विधानसभा के विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि रविदास मंदिर में पूजा अर्चना कर पुष्प, माला अर्पित किए।
इमलीखेड़ा। संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने रविवार को कलियर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प, माला अर्पित कर उन्हें नमन किया और क्षेत्रवासियों के साथ हर्षोल्लास से जयंती मनाई।
संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर मुनीश सैनी ने अपने साथियों के साथ हकीमपुर तुर्रा, इमली और कमालपुर, भारापुर भोरी, बेलडी और रहमतपुर आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस दौरान पुष्प अर्पित करने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाया है।
 उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर भव्य शोभायात्राओं और संगोष्ठियों में भाग लिया और समाज की एकता पर बल दिया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

11 kv केबिल की चोरी करने वाले अभियुक्त को कलियर पुलिस ने मय माल के किया गिरफ्तार