कलियर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेड़पुर में रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने एक किसान के खेत में घुसकर पॉपुलर के लगभग 20 पेड़ों को तोड़कर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खेत में घुसकर असामाजिक तत्वों ने पॉपुलर के 20 पेड़ तोड़े, किसान को आर्थिक नुकसान
कलियर। थाना पिरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेड़पुर में रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने एक किसान के खेत में घुसकर पॉपुलर के लगभग 20 पेड़ों को तोड़कर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बेड़पुर निवासी आलम पुत्र सईद हसन ने बताया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम के जंगल क्षेत्र में मदरसे के पास स्थित है। उन्होंने अपनी मेहनत से खेत में पॉपुलर के पेड़ लगा रखे थे, जो उनकी आय का मुख्य साधन हैं। पीड़ित के अनुसार, 30 जून 2026 की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने खेत में घुसकर सुनियोजित तरीके से लगभग 20 पेड़ों को तोड़ दिया।

पीड़ित आलम ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खेत में लगे पेड़ों को निशाना बनाकर नुकसान पहुँचाया जा चुका है। पीड़ित ने बताया कि असामाजिक तत्व जानबूझकर उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित आलम ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कलियर से एक तीन माह के बच्चे का अपहरण और खरीद-फरोख्त मामले का उत्तराखंड और मेरठ पुलिस ने किया पर्दाफाश।