हरिद्वार में "Future Youth Leaders' Bootcamp" संपन्न, 35 युवाओं ने सीखे नेतृत्व के गुर

हरिद्वार में "Future Youth Leaders' Bootcamp" संपन्न, 35 युवाओं ने सीखे नेतृत्व के गुर

मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा हरिद्वार में आयोजित

तीन दिवसीय आवासीय बूटकैम्प (30 जुलाई 2026 को संपन्न)।

जनपद के 35 चुनिंदा युवा।

प्रधानमंत्री के 1 लाख युवाओं को राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन से जोड़ने के आह्वान के अनुरूप भविष्य के नेतृत्व की मजबूत पाइपलाइन तैयार करना।

​इस दौरान मुख्य अतिथि एवं सत्र

  •  मदन कौशिक (कैबिनेट मंत्री): "Leadership Dialogue" सत्र में अपनी नेतृत्व यात्रा साझा की।
  •  आदेश चौहान (विधायक): "लोकतांत्रिक नेतृत्व का परिचय" विषय पर मार्गदर्शन दिया।
  • डॉ. ललित नारायण मिश्रा (मुख्य विकास अधिकारी): "सामुदायिक विकास" पर विचार रखे।
  •  प्रमोद पाण्डेय (युवा कल्याण अधिकारी): "अनुशासन एवं स्वयंसेवा" का पाठ पढ़ाया।
  •  रविन्द्र भण्डारी (जिला क्रीड़ा अधिकारी): खेल एवं फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। 
  •  

  • युवाओं ने नशा मुक्ति, निर्मल गंगा व जल संरक्षण, रोजगार, महिला एवं साइबर सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर अपनी कार्य योजनाएँ प्रस्तुत कीं। "One Nation, One Election: Paving the Way for Viksit Bharat" विषय पर आयोजित युवा संसद में चार समानांतर सदनों से चुने गए 8 फाइनलिस्ट युवाओं ने मुख्य सदन में अपने विचार रखे।  प्रत्येक प्रतिभागी ने अपने गाँव या मोहल्ले की एक वास्तविक समस्या पर आधारित एक्शन प्लान तैयार किया, जिसे आगामी 3 महीनों में लागू किया जाएगा और 'MY Bharat' द्वारा इसका नियमित फॉलो-अप होगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कलियर से एक तीन माह के बच्चे का अपहरण और खरीद-फरोख्त मामले का उत्तराखंड और मेरठ पुलिस ने किया पर्दाफाश।