दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इस्लामिक सेंटर, लोधी रोड में आयोजित भव्य समारोह में सोनू अली खान को “सावित्रीबाई फुले अवार्ड 2026” से नवाजा गया।

दिल्ली में गूंजी पिरान कलियर की आवाज: सिंगर सोनू अली खान ने जीता 'सावित्रीबाई फुले अवार्ड 2026'
नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ के मशहूर सिंगर सोनू अली खान ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी मखमली आवाज और गायकी से धूम मचा दी है। यह कार्यक्रम राज फाउंडेशन सेस्ट ऑफ इंडिया मेगज़ीन के द्वारा आयोजित किया गया।
 दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया इस्लामिक सेंटर, लोधी रोड में आयोजित भव्य समारोह में सोनू अली खान को “सावित्रीबाई फुले अवार्ड 2026” से नवाजा गया। 
जैसे ही सोनू अली खान ने मंच संभाला, पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उन्होंने वहां मौजूद लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया।
मैगज़ीन संपादक सविता अरोरा द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और वंचित बच्चों के उत्थान के लिए काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में सह-आयोजक राखी तंवर, ईशा सक्सेना और सोनिया लांबा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में प्राइमा ग्रुप के सीईओ सुभाष जिंदल मुख्य चेहरे के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अनुभूति चौहान, मन्नतें फाउंडेशन के गौरव धवन, वंशिका हॉस्पिटल के मनीष यादव, और अजमेर शरीफ से आए गद्दीनशीन यासिर गुर्देजी सहित कला और राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां:
अवार्ड फंक्शन के दौरान अस्मिता थिएटर की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं के तनाव को दर्शाया, 

तो वहीं समीद्धा फाउंडेशन के बच्चों ने ‘मर्दानी’ गीत पर भावुक कर देने वाली प्रस्तुति दी। इस बीच सोनू अली खान को उनकी कला के प्रति समर्पण और समाज में संगीत के माध्यम से सकारात्मकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया।
सोनू अली खान की इस उपलब्धि पर पिरान कलियर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। प्रशंसकों का कहना है कि सोनू ने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल अपना, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।