वार्ड नंबर 9 में बिछी विकास की परत, सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी के प्रयासों से सड़क निर्माण शुरू।
नगर पंचायत पिरान कलियर: वार्ड नंबर 9 की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, पहली बार बन रही सड़क
वार्ड नंबर 9 में बिछी विकास की परत, सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी के प्रयासों से सड़क निर्माण शुरू। पिरान कलियर के वार्ड नंबर 9 में इस मार्ग पर पहली बार बन रही सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर।
जावेद साबरी ने निभाया अपना संकल्प, वार्ड 9 की समस्या का निर्माण कार्य तेजी पर
कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर 9 में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी के विशेष प्रस्ताव और निरंतर प्रयासों के चलते, क्षेत्र में पहली बार पक्की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। बता दें इस वार्ड के निवासी लंबे समय से जलभराव और कच्चे रास्तों की समस्या से जूझ रहे थे। विशेष रूप से बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़, तालाब का रूप ले लेती थी, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की इस पीड़ा को देखते हुए जावेद साबरी ने इस सड़क के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई थी।
जिस सड़क का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होने से वार्ड वासियों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था, लेकिन अब सड़क बनने से उन्हें कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
इस दौरान सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि, "वार्ड का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है और आगे भी वार्ड की अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।"