कलियर: सिंचाई विभाग की मिलीभगत या लापरवाही? भू-माफियाओं ने सरकारी भूमि पर बनाया चौड़ा रास्ता;

कलियर: सिंचाई विभाग के दावे हवा-हवाई या लापरवाही? भू-माफियाओं ने सरकारी भूमि पर बनाया पक्का रास्ता;
विभागीय अधिकारियों द्वारा चौड़ी सड़क को हल्का फुल्का खुर्द-बुर्द किया गया।

कलियर: धनौरी-कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा कर न केवल रास्ता चौड़ा किया, बल्कि उस पर पक्का निर्माण भी कर डाला। विभाग की कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक सिमट कर रह गई है, जिससे भू-माफियाओं के अवैध कार्यों को और बढ़ावा मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, भू-माफियाओं ने सिंचाई विभाग की जमीन पर  छोटे रास्ते को अवैध रूप से एक बड़ा और चौड़ा एक कॉलोनी का रास्ता निकाल लिया था। शिकायत मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक तरफ खंदक खोदकर पक्का निर्माण न करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, विभाग द्वारा खंदक खोदने के बावजूद रास्ते का चौड़ीकरण कम नहीं किया गया।
विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
सिंचाई विभाग द्वारा रास्ता सिकोड़ने के बजाय केवल हल्की-फुल्की तोड़फोड़ (खुर्द-बुर्द) की गई, जिसका फायदा उठाकर भू-माफियाओं ने रातों-रात उस चौड़े रास्ते पर पक्का निर्माण कर सड़क बिछा दी। सिंचाई विभाग की इस सुस्त कार्यप्रणाली और हल्की कार्रवाई पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विभाग ने अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए?

इस पूरे मामले पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें स्थिति की जानकारी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस अवैध निर्माण को हटाकर रास्ते को पहले जैसा ही छोटा कर दिया जाएगा।

अब देखना यह होगा कि सिंचाई विभाग अपने वादे के अनुसार कब तक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा पाता है, या यह मामला भी केवल कागजों तक ही सीमित रहेगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कलियर से एक तीन माह के बच्चे का अपहरण और खरीद-फरोख्त मामले का उत्तराखंड और मेरठ पुलिस ने किया पर्दाफाश।