सोशल मीडिया पर छाया सिंगर 'एस राजा' का जादू: इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल,
सोशल मीडिया पर छाया सिंगर 'एस राजा' का जादू: इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल, स्टेज पर 4 घंटे का धमाकेदार लाइव परफॉर्म
आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मशहूर सिंगर एस राजा का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है। अपनी बेबाक गायकी और जबरदस्त अंदाज के लिए मशहूर एस राजा ने इन दिनों डिजिटल दुनिया में अपनी शानदार पकड़ का लोहा मनवाया है।
इंस्टाग्राम पर उनका हर एक वीडियो, अलग लुक, अलग लोकेशन और एक नए मूड के साथ तेजी से वायरल हो रहा है।
सिर्फ 20 सेकंड के हीरो नहीं, स्टेज के 'असली किंग' हैं एस राजा
आमतौर पर सोशल मीडिया पर 15 से 20 सेकंड की रील्स बनाकर लोग सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन एस राजा सिर्फ इतने समय के हीरो नहीं हैं। रियल लाइफ में जब उनके स्टेज शो होते हैं,
तो वह पूरे 4-4 घंटे तक अपनी फुल एनर्जी और शानदार परफॉर्मेंस से मंच को संभाले रखते हैं। लाइव शो में दर्शकों को बांधे रखना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।
फैंस के लिए कुछ अलग करने का जुनून!
हाल ही में सिंगर के दिमाग में विचार आया कि क्यों न स्टेज के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी अपने चाहने वालों को कुछ नया और अलग कंटेंट दिया जाए। बस फिर क्या था, उनकी हर वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है और फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
"हर बार मिलेगा नया लुक और नया अंदाज"
अपनी इस कामयाबी और वायरल होती वीडियोज पर सिंगर एस राजा ने अपने सभी फैंस और चाहने वालों का दिल से आभार जताया है। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास संदेश देते हुए कहा:- "आप लोग इंस्टाग्राम पर इसी तरह अपना प्यार बरसाते रहिए। मैं आपके लिए हमेशा कुछ अलग और नया करने की कोशिश करता रहूँगा।"
"मेरी कोशिश यही रहेगी कि हर बार दर्शकों को मेरी वीडियो में एक नया लुक, अलग ड्रेस और एक शानदार नई लोकेशन देखने को मिले, ताकि आपको हमेशा कुछ नयापन महसूस हो।"