सिडकुल की कोलर्स कंपनी में 2 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन समाप्त, प्रबंधन ने घुटने टेकते हुए मानीं श्रमिकों की सभी 25 मांगें;
सिडकुल की कोलर्स कंपनी में 2 दिनों से जारी धरना प्रदर्शन समाप्त, प्रबंधन ने घुटने टेकते हुए मानीं श्रमिकों की सभी 25 मांगें;
इस संघर्ष में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की रही अहम भूमिका।
हरिद्वार के सिडकुल स्थित मैसर्स कोलोर्स इंडीज प्राइवेट लिमिटेड में पिछले 2 दिनों से चल रहा श्रमिकों का धरना प्रदर्शन आज ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हो गया। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (ASP) के भारी समर्थन के बीच, कंपनी मैनेजमेंट ने झुकते हुए श्रमिकों की सभी 25 मांगें मान ली हैं।
सहायक श्रम आयुक्त (ALC) की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते के तहत अब श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, डबल रेट पर ओवरटाइम (OT), और साल में 21 दिन की कैजुअल लीव मिलेगी। इसके अलावा कैंटीन का 50% खर्च कंपनी उठाएगी और धरना प्रदर्शन के दिनों का भी पूरा वेतन दिया जाएगा। वहीं भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार और ASP के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अज़ीम ने इसे मजदूरों की एकजुटता की जीत बताया है।
समझौते के बाद सभी श्रमिक 18 मई 2026 से वापस अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। इस दौरान भीम आर्मी जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार, आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मास्टर अज़ीम ने बताया कि लगातार दो दिनों से मजदूरों के साथ मिलकर संघर्ष चल रहा था जिसके चलते आज हमारी मांगों को कंपनी द्वारा मान लिया गया है। इस दौरान अर्जुन कुमार,जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, कपिल कुमार जिला प्रभारी आज़ाद समाज पार्टी,
मास्टर अजीम जिला उपाध्यक्ष, ASP पंकज कुलवंश विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर,
मोहित सैनी जिला महासचिव ASP, दलीप बर्मन प्रदेश सचिव ASP, सोनू कश्यप जिला महासचिव ASP
शुभम, आदि भीम आर्मी कार्यकर्ता मौजूद रहे।