हरिद्वार यूनिवर्सिटी में ‘TECHSANGRAM-2026’ का भव्य आगाज:

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में ‘TECHSANGRAM-2026’ का भव्य आगाज: 
​रुड़की | 07 अप्रैल 2026 हरिद्वार यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक तकनीक महोत्सव “TECHSANGRAM-2026” का विधिवत शुभारंभ किया गया। एप्लाइड साइंस और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय तकनीकी प्रदर्शनी में भविष्य की तकनीक की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों ने AI, IoT और मशीन लर्निंग जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
 ​इस प्रदर्शनी में 157 टीमों व 644 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।  जिनमें अकेले एप्लाइड साइंस विभाग के 32 नवाचारी मॉडल शामिल थे।
​ छात्रों ने Internet of Things (IoT), Artificial Intelligence (AI), Machine Learning (ML) और कंप्यूटर नेटवर्किंग पर आधारित लाइव डेमो दिए।

इस दौरान B.Tech, BCA, MCA और एप्लाइड साइंस के छात्रों ने वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी समाधान पेश किए।
साथ ही ​विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस. के. गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। प्रो. वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्या ने व्यावहारिक ज्ञान की महत्ता पर जोर दिया। विभागाध्यक्षों ने छात्रों की रचनात्मकता और शोध दृष्टिकोण की सराहना करते हुए इसे उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप बताया।
वहीं आयोजन के दूसरे दिन कार्यक्रम और भी व्यापक होगा, जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट विभाग के प्रोजेक्ट्स भी शामिल होंगे। अंतिम दिन विजेताओं को उनके नवाचार, व्यावहारिकता और प्रस्तुति के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा।

​इस विशेष योगदान में डॉ. हिमांशु वर्मा, डॉ. रोहित कुमार और डॉ. एकता। सुश्री मृणालिनी, श्री नारायण, सुश्री सुमन, श्री गौरव कुमार एवं डॉ. सुलोचना। वंश, विवेक, सिद्धांत, प्रशांत, आयुष, हिमांशु, दीपांशु, रिमझिम, स्नेहा, सम्मीराज आदि ने अपनी तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज