कौशिक पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय लोकसंग्राम – राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का आज द्वितीय एवं समापन दिवस अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी एवं बौद्धिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कौशिक पब्लिक स्कूल में लोकसंग्राम –राष्ट्रीय युवा संसद का भव्य समापन

विद्यार्थियों में दिखा नेतृत्व और राष्ट्रचेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन
रुड़की। कौशिक पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय लोकसंग्राम – राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का आज द्वितीय एवं समापन दिवस अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी एवं बौद्धिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, वैश्विक दृष्टिकोण, संवाद कौशल तथा नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर प्रथम कौशिक पब्लिक स्कूल, उत्तराखण्ड के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं गंभीरता के साथ विचार-विमर्श, वाद-विवाद तथा प्रस्ताव प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उच्च स्तर तक पहुँचाया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के *कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रहे।* वहीं उद्घाटन समारोह की *विशिष्ट अतिथि भगवानपुर की विधायक ममता राकेश* उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथियों में *आयुष कौशिक, वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय तथा बबीता कौशिक, ट्रस्टी, कौशिक पब्लिक स्कूल और डायरेक्टर सुश्री कनिका कौशिक जी शामिल रहीं।*

मुख्य अतिथि श्री प्रदीप बत्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों को सोचने, तर्क रखने, प्रभावी संवाद करने तथा नेतृत्व करने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रस्तुति कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

श्रीमती ममता राकेश जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में विचारशीलता, संवाद क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों, गहन चर्चाओं एवं सार्थक संवाद से यह स्पष्ट हुआ कि आज की युवा पीढ़ी न केवल जागरूक है, बल्कि देश एवं विश्व की समकालीन समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में गंभीरता से सोचने में भी सक्षम है।

इसी अवसर पर हाल ही में घोषित कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कौशिक पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों — अल्पस सैनी, आस्तिक सैनी, अक्षिता धीमान, पंखुड़ी सैनी, शिवम, लवप्रीत कौर, कामना प्रजापति, दिव्या सैनी एवं अविका नायक — को मंच पर माननीय मुख्य अतिथियों द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से अल्पस सैनी को विद्यालय की टॉपर (97.4 प्रतिशत अंक) होने पर शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने की घोषणा भी की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ सराहा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज