श्री ओम विश्वविद्यालय में भाजपा का दो दिवसीय 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' संपन्न।

श्री ओम विश्वविद्यालय में भाजपा का दो दिवसीय 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' संपन्न।
कलियर विधानसभा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण; प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया शुभारंभ।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया सरकार की उपलब्धियों का मंत्र।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के अंतर्गत कलियर विधानसभा के तीनों मंडलों (इमली खेड़ा, पतंजलि और सुभाष नगर) का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग श्री ओम विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
दो दिनों तक चले इस महाअभियान में कुल सात प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। प्रथम दिन वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास और कार्य विस्तार जैसे विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डॉ. सौरभ गुप्ता और कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
सरकार की उपलब्धियां और आधुनिक तकनीक पर जोर
दूसरे दिन के सत्रों में सरकार की उपलब्धियों के क्रियान्वयन पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनीश सैनी ने विचार रखे। बदलते दौर की जरूरतों को देखते हुए सोशल मीडिया, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), नमो एप और सरल एप के प्रभावी उपयोग पर हिमांशु संगतानी और सुशील रावत ने विशेष प्रशिक्षण दिया।
अंतिम सत्र में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने बूथ प्रबंधन और 'मन की बात' कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मुनीश सैनी ने सभी मुख्य अतिथियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, महामंत्री सागर गोयल, उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ गुप्ता, जिला आईटी संयोजक सुशील रावत, मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, गौरव मोहन सैनी, सुरेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी और राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज