मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
मंगलौर (हरिद्वार):
ग्राम भनेडा टांडा निवासी एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पत्नी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी इरफान (पुत्र तराब्दीन) की पत्नी फरजाना बीते 25 मार्च 2026 की दोपहर लगभग 12:00 बजे से घर से लापता हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि फरजाना लंबे समय से बीमार चल रही थीं और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थीं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं पर संपर्क सूत्र:-
7351382478
7351969333
9760677463
9837702605