डॉ. रतन लाल हिमालयन डिग्री कॉलेज में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग!
डॉ. रतन लाल हिमालयन डिग्री कॉलेज में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता की धूम, छात्र-छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग!
हद्दीपुर। शुक्रवार को क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर रतन लाल हिमालयन डिग्री कॉलेज में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कॉलेज के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान
रंगोली प्रतियोगिता में हरिओम (B.A. 4th Sem) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं नेहा, विपाशा और रुकय्या (B.A. 2nd Sem) की टीम ने द्वितीय स्थान और ईशा, पारुल व रीना (B.A. 6th Sem) की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वही मेहंदी प्रतियोगिता में मेहंदी के सुंदर डिज़ाइन उकेरते हुए सानिया (B.A. 4th Sem) प्रथम रहीं। ईशा (B.A. 6th Sem) ने द्वितीय और समीक्षा (B.A. 2nd Sem) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज फैकल्टी और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से गौरव रतन शर्मा, स्निग्धा, फ़ौज़िया, सानिया, मोहित, शुभम, सिदरा और अंकित आदि ने शिरकत की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।