हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण व फ्रेशर पार्टी का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति। नर्सिंग का अर्थ सेवा, यही परम धर्म है — डॉ. आर.के. सिंह

हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण व फ्रेशर पार्टी का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

नर्सिंग का अर्थ सेवा, यही परम धर्म है — डॉ. आर.के. सिंह

धनौरी। हरिद्वार जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवा भाव का दूसरा नाम है और सेवा ही इसका परम धर्म है। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानते हुए मानव सेवा में समर्पित भाव से कार्य करें।
डॉ. आर.के. सिंह मंगलवार को हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस धनौरी में आयोजित नर्सिंग छात्र-छात्राओं के शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कोई भी व्यवसाय चुना जाए, उसके प्रति पूर्ण समर्पण आवश्यक है, लेकिन नर्सिंग ऐसा क्षेत्र है जो सीधे-सीधे सेवा भाव से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र से जुड़े छात्र-छात्राएं सेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता व करुणा बनाए रखने का आग्रह किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तरांचल नर्सिंग काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार एवं पौड़ी नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य  रामकुमार शर्मा  ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि धनौरी स्थित हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस एक उत्कृष्ट संस्थान है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी सेवाएं देकर विशेष पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थियों का इंतजार पूरी दुनिया कर रही है, आवश्यकता है कि वे मिलने वाले अवसरों का सही समय पर लाभ उठाएं।

इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कौर  ने भी अपने विचार रखे।
समारोह में शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस के लिए सलोनी सैनी एवं खुशी पाल को प्रथम स्थान प्रदान किया गया।
प्री-दिवाली सेलिब्रेशन में सोफिया और दीप्ति, मेहंदी प्रतियोगिता में इकरा, लवेश एवं रजनी को पुरस्कार दिए गए।
पोस्टर एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोफिया, प्रिंस, सिमरन, इकरा एवं रजनी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर दीपमाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुमन देवी, प्राचार्य मुनेंद्र सिंह, शिक्षकगण, अतिथि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसके उपरांत आयोजित फ्रेशर पार्टी में हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज