इमलीखेड़ा में पेयजल संकट का अंत: 34 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी, अध्यक्ष मनोज सैनी का भव्य स्वागत।
इमलीखेड़ा क्षेत्र के लिए 34 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की स्वीकृति, ग्रीमण पिछले 15 वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे थे।
इमलीखेड़ा में पेयजल संकट का अंत: 34 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी, अध्यक्ष मनोज सैनी का भव्य स्वागत।
इमलीखेड़ा। नगर पंचायत इमलीखेड़ा के निवासियों के लिए एक ऐतिहासिक पल आया है। पिछले 15 वर्षों से पेयजल किल्लत का सामना कर रहे क्षेत्र में 34 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को शासन द्वारा वर्ल्ड बैंक के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस खुशी में स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया।
नगर पंचायत के सभी 9 वार्ड इस योजना से लाभान्वित होंगे।
क्षमता: स्थानीय स्तर पर 135 LPCD (लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन) पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस योजना का क्रियान्वयन पेयजल निगम हरिद्वार द्वारा किया जाएगा।
"संघर्ष लाया रंग"
बोर्ड गठन के मात्र एक वर्ष के भीतर ही अध्यक्ष मनोज सैनी ने इस मुद्दे को प्राथमिकता पर रखा। 'दिशा' की बैठक से लेकर शासन के उच्च अधिकारियों तक लगातार पैरवी करने का परिणाम है कि आज इस बड़ी योजना को धरातल पर उतारने की अनुमति मिल गई है।
"क्षेत्र में खुशी का माहौल"
जैसे ही खबर फैली, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, विशेषकर महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपनी खुशी जाहिर की। लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और आतिशबाजी कर इस निर्णय का स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी गोयल, फोनिक्स विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चैरब जैन, पिंका लाल, महावीर मास्टर, राधेश्याम पाल, गुलबशर, रिहाना, पूनम, संदीप सैनी और अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे।