उर्जा निगम व विजिलेंस की टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 17 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज होने की तैयारी।

धनौरी क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर सतिवाला और छोटी लाम में उर्जा निगम व विजिलेंस की टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 17 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज होने की तैयारी।
धनौरी। क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर सतिवाला और छोटी लाम गाँवों में उर्जा निगम व विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान, इन दोनों गाँवों में कुल 17 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। पकड़े गए सभी 17 मामलों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ताकि बिजली चोरी के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सके। इस दौरान एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि उर्जा निगम की टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान इंस्पेक्टर मारूत शाह, इंस्पेक्टर सरिता भट्ट, एसआई संजीव त्यागी, एई विजिलेंस धन्नजय, रोबीन, विकास, एसडीओ अश्वनी कुमार, जई योगेन्द्र रावत, जई प्रशांत सैनी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

11 kv केबिल की चोरी करने वाले अभियुक्त को कलियर पुलिस ने मय माल के किया गिरफ्तार