राज्यमंत्री श्यामबीर सैनी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड सरकार के गन्ना राज्यमंत्री श्यामबीर सैनी ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्यामबीर सैनी ने हरिद्वार से लाया गया पतित पावनी माँ गंगा का पवित्र गंगाजल उन्हें भेंट किया। तथा हरिद्वार आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। साथ ही उन्होंने अध्यक्ष नितिन नवीन को उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके ऊर्जावान, परिणामोन्मुख एवं प्रेरक कार्यकाल की कामना की।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज