खनन विभाग की छापेमारी से अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, अवैध खनन कर रहे 7 ट्रेक्टर ट्रालीयों को जब्त किया गया।

अवैध खनन कर रहे खनन माफियों के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई
राजस्व को हानि पहुंचाने वालों के विरुद्ध मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में की जा रही छापेमारी की कार्यवाही।
खनन विभाग की छापेमारी कार्यवाही में अवैध खनन कर रहे सात ट्रेक्टर ट्रालीयों को किया गए जब्त। बता दें अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खनन विभाग एवं सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के दिए गए हैं निर्देश। 
हरिद्वार। बता दें 2 दिसम्बर 2025 को, राजस्व को हानि पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों व खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिला खान अधिकारी मौ. काजिम खान ने बताया कि दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन किये जाने की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में उनके नेतृत्व में एवं, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के द्वारा विभागीय दल के साथ उक्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। 
औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए 07 ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी गयी हैं ।जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस चौकी भिक्कमपुर के सुपुर्द किया गया है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज