भगवानपुर तहसील में धरना, पट्टाधारकों के निरस्त किए गए पट्टों को बहाल करने की मांग।

भगवानपुर तहसील में अनुसूचित पट्टाधारकों की संरक्षण समिति के माध्यम से धरना दिया गया।
बृहस्पतिवार को भगवानपुर तहसील में अनुसूचित पट्टाधारकों की संरक्षण समिति के माध्यम से धरना दिया गया। जिसकी अगुवाई यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और किसान यूनियन अम्बावता के प्रदेश सचिव अर्जुन कर्णवाल कर रहे थे।
*धरने का कारण और माँगे*

धरने का मुख्य कारण जनपद हरिद्वार के समस्त पट्टाधारकों की समस्याओं को उजागर करना।
पट्टाधारकों के निरस्त किए गए पट्टों को बहाल करने की मांग। और पट्टों का मालिकाना हक प्रदान करने की मांग। रावत सरकार द्वारा पट्टों का मालिकाना हक देने के संबंध में शासनादेश जारी करने की मांग।
अर्जुन कर्णवाल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी माँगे पूरी नहीं होती हैं, तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। अगला धरना लक्सर तहसील में आयोजित किया जाएगा। और फिर हरिद्वार में धरना और उसके बाद देहरादून सचिवालय का घेराव किया जाएगा। भूमिहीन अनुसूचित जाति पट्टाधारकों को मालिकाना हक दिलाने की मांग।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज