खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं अवैध खनन से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलीयां, रात में गांवों की गलियों से दौड़ाएं जा रहे।

धनौरी क्षेत्र से खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं अवैध खनन से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलीयां।
विभागीय अधिकारीयों की चुप्पी पर सवाल?

धनौरी। क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा दिन-रात लगातार ओवरलोड खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयां सड़कों दौड़ाए जाएं रहें हैं। 
लोगों का कहना है कि इन ओवरलोड वाहनों से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि पहले भी इन ओवरलोड वाहनों से बहादराबाद, मानुबास, भगवानपुर आदि में कई बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि सुबह जब लोग डीयूटी करने जाते हैं व शाम के समय जब लोग डीयूटी करके अपने घर वापस लोटते है तो उस समय खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयों को सड़कों पर दौड़ाया जाता है जिससे लोगों में बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा लगा रहता है।
 लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। और विभाग इन खनन माफियाओं पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर पाता है। और इन खनन माफियाओं द्वारा नदी का सीना चीर कर 
खनन को ट्रैक्टर ट्रालीयों में लाद कर बेडपुर चौराहा, पिरान कलियर पीपल चौक व धनौरी आस पास क्षेत्रों से इन अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयों को निकाला जा रहा है। जिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। और इन ओवरलोड वाहनों को बिना रवन्ने के ही सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। जिससे राजस्व विभाग को आय दिन लगाया जा रहा है लाखों का चूना। और इन खनन माफियाओं को नहीं किसी हादसे का डार।
 ओवरलोड से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को गाँव की गलियों में तेज रफ़्तार से भी निकाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन भारी वाहनों के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है, और जब सुबह के समय बच्चे स्कूल में जाते हैं तो खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयों को इन्हीं रास्तों पर दौड़ाया जा रहा है। जिससे बच्चों के परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज