खनन माफियाओं द्वारा नदी का सीना चीर कर किया जा रहा है अवैध खनन, बिना रवन्ने के कलियर की सड़कों पर दौड़ते नजर आए खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयां।

शाम ढलतें ही शुरू खनन का खेल, खनन माफियाओं द्वारा नदी का सीना चीर कर किया जा रहा है अवैध खनन, बिना रवन्ने के कलियर की सड़कों पर दौड़ते नजर आए खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयां।
खनन माफिया शाम ढलतें ही नदी का सीना चीर कर रहे हैं अवैध खनन का खेल, राजस्व विभाग को आय दिन लगाया जा रहा है लाखों का चूना। 
विभागीय अधिकारी मौन। साथ ही खनन माफिया विभाग की आंखों में धूल झोंककर रवन्ने से बचने के लिए गांव की गलियों से दौडा रहे हैं ओवरलोड खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयों, नहीं है किसी हादसे का डर। 
जानकारी के अनुसार खनन माफिया दिन और रात के अंधेरे में बेखौफ होकर ग्राम माजरी, बेड़पुर, और मुकर्रबपुर की गलियों से ओवरलोड खनन से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को फुल स्पीड दौड़ा रहे हैं, विभागीय अधिकारियों के डर से, ओवरलोड से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को गाँव की गलियों में तेज रफ़्तार से चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन भारी वाहनों के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है, और जब सुबह के समय बच्चे स्कूल में जाते हैं तो खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयों को इन्हीं रास्तों पर दौड़ाया जा रहा है। जिससे बच्चों के परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज