बैठक का उद्देश्य किसानों, गरीबों, मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद करना और उनकी आवाज उठाना।
भारतीय किसान यूनियन (सर्वधर्म) की ऐतिहासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बुधवार को समीक्षा बैठक का उद्देश्य किसानों, गरीबों, मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद करना और उनकी आवाज उठाना था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा सभी पदाधिकारी खुद सक्षम बनें और अपनी जिम्मेदारी समझें। बता दें मुज़फ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (सर्वधर्म) की एक भव्य और ऐतिहासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिस की शदारत नादिर राणा न्यूज़ सम्पादक पत्रकार समाज सेवी जी को सम्मानित किया गया।
और संचालिका इरफान इन्सानी जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर ने की। बैठक में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
बैठक में किसानों, मज़दूरों और समाज के दबे-कुचले वर्गों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने अपने जोशीले विचार रखे और एकता, इंसानियत और नये भारत के निर्माण का आह्वान किया। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले मार्च को संगठन एक भव्य राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करेगा।
जिसकी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा भी की गई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने की शपथ ली। और एक वचन किया कि इस आयोजन को इतिहास में यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (सर्वधर्म) हमारा उद्देश्य सिर्फ़ खेती नहीं, इंसानियत की फसल उगाना है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद अमीर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रईस कदीर सलमानी को सम्मानित किया गया।
इस दौरान हाजी याकूब मेम्बर, युवा आरिफ राना, प्रदेश प्रवक्ता जिला प्रभारी मुजफ्फरनगर सूफी सलीम सैलानी, मो इकबाल ज़िला अध्यक्ष बिजनौर बबलू वर्मा, डॉ हाजी मजहर आलम, जिला संगठन मंत्री मुजफ्फरनगर इरशाद, आसिफ अली, वकील खान, दानिश झारा, हाजरा, नफीस मलिक, वसीम मलिक, नासिर अंसारी, इर्फ़ान अंसारी, सवेज़ मीर, शमीम अंसारी, इनाम अंसारी, इस्लाम अल्वी, नदीम समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।