इमलीखेड़ा में लगभग 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काट कर उद्घाटन किया।

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने विधानसभा कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा में राज्य योजना से लगभग 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काट कर उद्घाटन किया। 
इमलीखेड़ा। मंगलवार को विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कलियर विधानसभा के इमलीखेड़ा क्षेत्र में 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काट कर उद्घाटन किया।
 इस दौरान उन्होंने बताया कि यह सड़क राज्य योजना के तहत बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इमलीखेड़ा में मोहमदपुर पांडा मार्ग से कब्रिस्तान के बराबर से होकर गुजरने वाला यह सड़क काफी समय से जर्जर अवस्था में थी। जिससे इस सड़क से लोगों को गुजरने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। और इस समस्या को देखते हुए आज इस सड़क का उद्घाटन किया गया है।
 जिससे इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र में विकास कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं क्षेत्र के लोगों के खुशी से खिल उठे। इस दौरान लियाकत उर्फ गामा, इसरार अंसारी, सुभाष सैनी, कुर्बान अली, मेहरान, मुर्सलीन उर्फ भोला, जहूर, हनीफ, महमूद, कामिल, अशरफ, असलम, इकबाल, अब्बास, नफीस फरीदी, दिलशाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज