उर्जा निगम व विजिलेंस की टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 24 घरों में पकड़ी बिजली चोरी।

उर्जा निगम व विजिलेंस की टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 24 घरों में पकड़ी बिजली चोरी।
धनौरी। ​सोमवार को धनौरी क्षेत्र के शांतरशाह और बढेड़ी राजपूताना गाँवों में बिजली विभाग व विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की।
 चेकिंग के दौरान, इन दोनों गाँवों में कुल 24 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। पकड़े गए सभी 24 मामलों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
 इन सभी रिपोर्टों को पुलिस को सौंप दिया गया है। ताकि बिजली चोरी के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सके। इस दौरान एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान इंस्पेक्टर मारूत शाह, इंस्पेक्टर सरिता भट्ट, एसआई संजीव त्यागी, एई विजिलेंस धन्नजय, रोबीन, विकास, एसडीओ अश्वनी कुमार, जई योगेन्द्र रावत, जई प्रशांत सैनी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज