कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया संघन चेकिंग अभियान...
पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि इसका मुख्य लक्ष्य अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों को समय रहते रोकना है।
यह अभियान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चलाया जा रहा है।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सार्वजनिक स्थलों पर गहनता से जांच की जा रही है। और पिरान कलियर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के अभियानों से अपराधों पर नियंत्रण रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में मदद मिलती है।