उपजिलाधिकारी रुड़की ने धान की उपज का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग आयोजित किया।

शनिवार को दीपक रामचंद्र सेठ उपजिलाधिकारी रुड़की ने धान की उपज का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग आयोजित किया।
रूड़की। ग्राम भंगेड़ी महावतपुर एहतमाल में शकील अहमद का खेत, खसरा संख्या 22 रेंडम पद्धति से आयोजित क्राॅप कटिंग में उपजिलाधिकारी ने स्वयं से धान की फसल की कटाई, मंडाई और तुलवाने का कार्य किया। 
उपजिलाधिकारी ने किसानों से बोए गए बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के संबंध में जानकारी ली।

जिले में क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर ही फसल की औसत उपज और उत्पादन के आँकड़े तैयार किए जाते हैं।
इन आँकड़ों से फसल बीमा योजना और कृषि उत्पादन संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए डेटाबेस तैयार होता है।

उपजिलाधिकारी ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने की नवीनतम तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के संबंध में भी अवगत कराया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज