कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक और उससे संबंधित मस्जिदों की जर्जर स्थिति को लेकर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने जिलाधिकारी हरिद्वार को सौंपा ज्ञापन...

पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक और उससे संबंधित मस्जिदों की जर्जर स्थिति को लेकर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने जिलाधिकारी हरिद्वार को सौंपा ज्ञापन...
​दरगाह परिसर और उससे संबंधित मस्जिदों की स्थिति बहुत पुरानी और टूटी-फूटी है। वर्षा काल में मस्जिदों की छतों से पानी टपकता है। ​छतें जर्जर होने के कारण जायरीनों को नमाज़ पढ़ने में खतरा बना रहता है।
​इस स्थिति से प्रदेश की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

​विधायक हाजी फुरकान अहमद ने इस संबंध में दरगाह प्रशासन को अनेक बार निर्देश/प्रस्ताव दिए हैं, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। ​इस कारण जायरीनों में असंतोष की भावना बढ़ रही है। ​​विधायक हाजी फुरकान अहमद ने जनहित में तत्काल एक बैठक बुलाने की मांग की है। और ​बैठक में ​जिलाधिकारी, (अध्यक्षता विधायक हाजी फुरकान अहमद करेंगे), ​संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, ​मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड
​दरगाह प्रशासन, ​कार्यदायी संस्था (ग्रामीण निर्माण विभाग, हरिद्वार) के अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे। ​​विधायक हाजी फुरकान अहमद ने जिलाधिकारी से व्यक्तिगत ध्यान देने और समय निर्धारित करके उन्हें अवगत कराने का अनुरोध किया है। ​उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इसके बावजूद बैठक नहीं बुलाई गई, तो वह जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व जिला प्रशासन का होगा। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के दरगाह कोष में जमा होने के बावजूद, धार्मिक स्थलों की जर्जर स्थिति चिंता का विषय है,और इस पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज