बहादराबाद व नारसन ब्लॉक की सामुहिक ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्वयं सेवक अंकुल चौहान व राष्ट्रीय स्वयं सेविका अनिता के द्वारा आयोजित की गई।
मेरा युवा भारत हरिद्वार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार हरिद्वार के तत्वधान में बहादराबाद व नारसन ब्लॉक की सामुहिक ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्वयं सेवक अंकुल चौहान व राष्ट्रीय स्वयं सेविका अनिता के द्वारा आयोजित की गई।
जिसमें कबड्डी बालक वर्ग,खो-खो बालिका वर्ग व लम्बी कूद बालक बालिका वर्ग व दौड बालक व बालिका वर्ग आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नितिन चौहान, के वी एम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सैनी व जिला मंत्री नेत्रपाल चौहान तथा ग्राम प्रधान जी क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल उपस्थित रहे।
जिसका शुभारंभ ठाकुर नितिन चौहान ने फीता काट कर किया। निर्णायक के रूप में गुलाब सिंह व तनु कुमारी रहे।
जिसमें ब्लॉक की 13 कबड्डी टीम व 6 बालिका खो-खो टीम ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मैच रोज लॉयन युवा मंडल ज्वालापुर ने नसीरपुर कला युवा मंडल को पराजित किया। और प्रथम स्थान पर रही दूसरे स्थान पर नसीरपुर कलां तथा तृतीय स्तन पर महाराणा प्रताप युवा मंडल गंगादासपुर रहा। इसी प्रकार खो-खो बालिका टीमों का भी फाइनल मुकाबला रंजीतपुर क्लब बालिका व रोज लॉयन क्लब के बीच खेला गया। जिसमें रंजीतपुर क्लब ने प्रथम व द्वितीय रोज लॉयन तथा तृतीय संतर्षह ने प्राप्त किया।
दौड़ 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य व द्वितीय स्थान अंकुश व तृतीय स्थान अमित ने प्राप्त किया। बालिकाओं में प्रथम स्थान जसप्रीत द्वितीय स्थान आकांशा व तृतीय स्थान सुहाना ने प्राप्त किया। लम्बी कूद में काजल ने प्रथम स्थान व अनुष्का ने द्वितीय स्थान व हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद बालक वर्ग प्रथम स्थान अमित ने द्वितीय स्थान आदित्य ने व तृतीय स्थान लक्की ने प्राप्त किया। जिसका समापन ग्राम प्रधान व जिला मंत्री ठाकुर नेत्रपाल चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। बहादराबाद ब्लॉक राष्ट्रीय स्वयं सेवक अंकुल चौहान व नारसन ब्लॉक राष्ट्रीय स्वयंसेविका अनिता दोनों ब्लाकों के nyv की सहयोग से सम्पूर्ण कराई गई। जिसमें निशु प्रियांशु, अंकुश,विकाश, राहुल,रेशमा ,काजल,लवी ,अभिषेक,तनु ,नैनशी,सोनिया,खुशी, रितिका महफूज आदि का सहयोग रहा।