जानलेवा हमले के मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
योगेश कुमार पर जानलेवा हमले के मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूड़की। 25 अक्टूबर 2025 को रुड़की में योगेश कुमार और उनके साथियों पर कुछ अभियुक्तों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर हमला किया। और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसकी शिकायत उमेश कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी शंकरपुरी, कोतवाली रुड़की में की थी। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, रुड़की पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। और अब तीसरा आरोपी, अंकित पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, को 29 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मंगलौर नहरपुल से नहर पटरी मार्ग पर पुरकाजी की ओर प्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।
जहां से पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला, अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिह राठी, कानि0 अमित रावत, कानि0 भूपेन्द्र इस टीम में शामिल थे।