खनन माफिया पुलिस को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर हुए फरार...
हरिद्वार पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई...
कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई। थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। ग्राम आमखेड़ी में सोनाली नदी के क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं खनन माफिया पुलिस को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध खनन लदी 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज किया गया। और अवैध खनन के संबंध में रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक राकेश डिमरी, कांस्टेबल तेजपाल सिंह, होम गार्ड शिवकुमार।