सभासद नाजिम त्यागी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर पिरान कलियर क्षेत्र में गंगनहर पुलों और मार्गों पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को ठीक कराने।

नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 3 के सभासद नाजिम त्यागी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर पिरान कलियर क्षेत्र में गंगनहर पुलों और मार्गों पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को ठीक कराने और नई लाइटें लगवाने की मांग की है।
कलियर। सभासद नाजिम त्यागी ने पत्र में कलियर शरीफ में ​विश्व प्रसिद्ध 
दरगाह साबिर पाक स्थित है। जो काफी सुविधाओं से वंचित हैं। 
जहां हर रोज हजारों की तादाद में जायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं। जहां बंद पड़ी लाइटों से रात के समय अंधेरे में जायरीनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
क्योंकि गंगनहर के पुलों और मार्गों पर स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। जहां ​रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे जायरीनों को परेशानी होती है। और ​दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। जहां ​जायरीन अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। 
​पूर्व में इस अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ​मनचले इस क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं। ​


दीपावली जैसे त्यौहार पर भी यह क्षेत्र रोशनी से वंचित रहा। सभासद नाजिम त्यागी ने जल्द से जल्द 
बंद पड़ी लाइटों को तुरंत चालू कराया जाए और नई लाइटें लगाई जाएं जाने की मांग की है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज