खनन माफियाओं द्वारा नदी का सीना चीरकर कर किया जा रहा है अवैध खनन।

रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा नदी का सीना चीरकर कर किया जा रहा है अवैध खनन।
कलियर। सरकार के नियमों को ताक पर रखकर खनन माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में विभागीय अधिकारीयों को चकमा देकर बेखौफ होकर धनौरी रतमऊ नदी का सीना चीरकर अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयों को धनौरी, कलियर कांवड़ पर 
बैखोफ होकर फुल स्पीड से ट्रैक्टर ट्रालीयां दौड़ाएं जा रहे हैं खनन माफियाओं को न तो किसी हादसे का डार और न ही किसी विभागीय की कार्रवाई का डर। खनन माफियाओं द्वारा अपनी जेब गर्म करने के चक्कर में सरकार के नियमों तक भूल जाते हैं। और इतना ही नहीं भीड़ वाले इलाके में खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को फुल स्पीड से दौड़ाया जा रहा है। जहां पर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। 
खनन माफियाओं द्वारा विभागीय अधिकारियों की आँखों में धूल झोंककर, गाँव की गलियों से अवैध खनन ट्रैक्टर ट्रालीयों में लाद कर किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन तेज रफ्तार वाहनों के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। 

सरकारी नियमों का उल्लंघन: ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया अपनी जेब गर्म करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा अवैध खनन पर लगाई गई रोक के नियमों को ताक पर रख रहे हैं।  विभागीय अधिकारियों से बचने के लिए ये तेज रफ्तार वाहन रात होते ही सक्रिय हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थिति कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज