ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हद्दीपुर में एक नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हद्दीपुर में एक नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया 
ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हद्दीपुर में भाजपा नेता सुबोध राकेश और जगतबंधु सेवा ट्रस्ट (श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग से) लगाया गया शिविर।
 इस दौरान ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। वहीं गोल्ड मेडलिस्ट कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी ने शिविर में आए महिलाओं और पुरुषों को कैंसर से बचाव के उपाय बताए और अपने स्टाफ के साथ लोगों की जांच की तथा इलाज कराने के तरीके समझाए। 
इस दौरान भाजपा नेता सुबोध राकेश ने डॉ. अजीत तिवारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर मानवता और इंसानियत के महत्व पर ज़ोर दिया और समाज में इंसानियत और आत्मीयता के अभाव पर चिंता व्यक्त की। 
इस मौके पर सुमित प्रजापति, रीता सैनी, प्रताप प्रधान, अमरीश सैनी, संजू मेनवाल, नवीन सैनी, नीरज सैनी, करण प्रधान, डॉ. मुस्कान, हितेश चौहान, अमित सैनी, संदीप सैनी और अन्य स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज