कलियर में दरगाह साबिर पाक के दानपात्र की गिनती में गड़बड़ी का आरोप, सुपरवाइजर निलंबित
पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के दानपात्र की गिनती में गड़बड़ी का आरोप, सुपरवाइजर निलंबित
कलियर। दरगाह साबिर पाक के दानपात्र की गिनती के दौरान सुपरवाइजर सिकंदर पर दानपात्रों से धनराशि निकालकर जेब में रखने का आरोप लगा।
11 जुलाई को साबरी गेस्ट हाउस में गिनती की जा रही थी। दरगाह प्रबंधन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सुपरवाइजर सिकंदर को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया है।
दरगाह साबिर पाक के दानपात्र गिनती में गड़बड़ी के आरोप में सुपरवाइजर सिकंदर को निलंबित कर दिया गया है।