पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक हरिद्वार के पर्यवेक्षण में रुड़की शहर में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू

नो हेलमेट, नो फ्यूल
जिलाधिकारी एवं एसएसपी हरिद्वार के निर्देश व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक हरिद्वार के पर्यवेक्षण में रुड़की शहर में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू इस अभियान के तहत चालक बिना हेलमेट मिला तो नहीं मिलेगा
 गाड़ी के लिए तेल, एसपी देहात और एआरटीओ ने रुड़की क्षेत्र मे अभियान को दिखाई हरी झंड़ी। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस विभाग रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु नो हेलमेट,नो फ्यूल अभियान प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ SP देहात शेखर चंद सुयाल, 
ARTO कृष्ण पलड़िया व TI संदीप सिंह नेगी द्वारा शिखा पेट्रोल पंप गणेशपुर से किया गया। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का अभियान निरंतर रुड़की व हरिद्वार शहर में आयोजित किए जाएंगे l परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी। यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।"आपकी सुरक्षा-आपका हेलमेट"

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज