56 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट का उद्घाटन किया।
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काट का उद्घाटन किया।
शुक्रवार को विधायक हाजी फुरकान अहमद ने विधानसभा पिरान कलियर क्षेत्र के केल्हणपुर गाँव में राज्य योजना के तहत 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क फीता काट कर उद्घाटन किया।
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क ढंडेरी वाले मेन रोड से केल्हणपुर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा बनाई जाएगी। उद्घाटन के बाद विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के कई गाँवों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना,
जिसके जल्द समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। वहीं विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्या उनकी प्राथमिकता है। उद्घाटन के दौरान मंसूर, शमशाद, इकबाल, अब्दुलवली, शफीक, मौ जहीर, अबरार, असलम, जाबिर, दिलशाद, हसन अहमद, कल्लू, शराफत, तासीन, अकरम, जावेद अली, इशपाल, रूपचंद सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।