कलियर पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से लावारिस घूमते हुए एक लगभग 2 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसके परिवार को सौंपा।
कलियर पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से लावारिस घूमते हुए एक लगभग 2 वर्षीय बालक को सुरक्षित उसके परिवार को सौंपा।
सोमवार। कलियर पुलिस को दरगाह क्षेत्र में एक लगभग 2 वर्ष का रोता हुआ बालक अकेला घूमता मिला। पुलिस द्वारा आस-पास जानकारी करने पर परिजन नहीं मिले। बालक को सुरक्षा हेतु थाने लाया गया।
पुलिस ने दरगाह एरिया, नगर पंचायत पिरान कलियर में मस्जिदों और मदरसों में अनाउंसमेंट किया गया और बालक का फोटो दिखाया गया।
वहीं बालक की माताजी गुलिस्ता परवीन पत्नी मोहम्मद आलम, निवासी ग्राम नवाबनगर, थाना टांडा, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, अपने रिश्तेदार मोहम्मद हसन के साथ थाने आईं और बालक की पहचान अरहम के रूप में की। पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने कलियर पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कलियर पुलिस ने कलियर क्षेत्र में पहले भी बच्चा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए सभी मेहमानों को भीड़ में अपने बच्चों का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। इस दौरान पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी, होमगार्ड मो. कासिम।