अवैध खनन माफिया विभाग की आंखों में धूल झोंककर गांव की सड़कों से दौडा रहे हैं अवैध खनन से लदे ट्रैक्टर ट्रालीयों... नहीं है किसी हादसे का डर

खनन माफिया रात के अंधेरे में बेखौफ होकर ग्राम माजरी, बेड़पुर, और मुकर्रबपुर की गलियों से अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दौड़ा रहे हैं...
​अवैध खनन माफिया पुलिस प्रशासन की आँखों में धूल झोंककर, गाँव की गलियों से अवैध खनन ट्रैक्टर ट्रालीयों में लाद कर विभागीय अधिकारियों के डर से, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को गाँव की गलियों में तेज रफ़्तार से चलाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन भारी वाहनों के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है, खासकर तब जब बच्चे सड़कों पर खेलते रहते हैं।
​कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि अवैध खनन से भरे इन भारी वाहनों से पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी है।
​सरकारी नियमों का उल्लंघन: ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया अपनी जेब गर्म करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा अवैध खनन पर लगाई गई रोक के नियमों को ताक पर रख रहे हैं। ​ विभागीय अधिकारियों से बचने के लिए ये भारी वाहन शाम ढलते ही गाँव की सड़कों से निकाले जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ​यह स्थिति कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है, 

ग्रामीणों ने कहा कि ​प्रभावित गाँवों की गलियों और मुख्य रास्तों पर रात के समय गश्त बढ़ाना चाहिए। जिससे अवैध खनन में शामिल वाहनों को जब्त करना और माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना कि बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर भारी वाहनों का अवैध आवागमन पूरी तरह बंद होना चाहिए।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज