कांग्रेस पार्टी द्वारा अर्जुन कर्णवाल को युवा कांग्रेस उत्तराखंड का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर...
कांग्रेस पार्टी द्वारा अर्जुन कर्णवाल को युवा कांग्रेस उत्तराखंड का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कांग्रेस पार्टी ने अर्जुन कर्णवाल को युवा कांग्रेस उत्तराखंड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अर्जुन कर्णवाल ने पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि वह पार्टी में लगन, जोश और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। यह नियुक्ति जिलेभर में युवा कांग्रेस संगठन के भीतर एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष युथ कांग्रेस सैफ अली, समाजसेवी बाबर अली, जिला महासचिव संदीप चनालिया कांग्रेस कमेटी, जिला उपाध्यक्ष भावाधस यूथ विंग निखिल बोहत, विजयंत मचल, बिजेंद्र सिंह, सागर कर्णवाल, नफीस भाई, नीरज आदि मौजूद रहे।