वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलेज व आसपास के क्षेत्र का किया निरीक्षण...

धनौरी महार्षि दयानंद मेडिकल साइंस कॉलेज में गुलदार ने शीशे का गेट तोड़ दिया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलेज व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
​रविवार की सुबह करीब 4 बजे गुलदार दिखने से कॉलेज परिसर में मचे हड़कंप के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलेज और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया है।
इस दौरान वन दरोगा आशुतोषनिम ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। और जब तक गुलदार नहीं पकड़ा जाता है तब तक वन विभाग की टीम ने कॉलेज क्षेत्र में डेरा डाला जाएगा। 
और जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया है ताकि क्षेत्र की दहशत खत्म हो सके। निरीक्षण के दौरान 
वन दरोगा आशुतोषनिम और वन आरक्षी भूपेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।​ कॉलेज प्रशासन द्वारा लगाए गए आरोपों और जन सुरक्षा को देखते हुए अब वन विभाग ने सक्रिय रूप से गुलदार को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज