जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हरिद्वार के निर्देशों पर अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने दो अलग-अलग जगहों पर की बड़ी कार्रवाई...

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हरिद्वार के निर्देशों पर अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई।


जहां खनन विभाग ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई ​वहीं भगवानपुर तहसील के लामग्रांट में एक औचक छापेमारी के दौरान अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। 


साथ ही ​लक्सर तहसील के नेहंदपुर सुहारी गांव में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर, उप-जिलाधिकारी लक्सर और जिला खान अधिकारी ने मैसरी लिभरा स्टोन क्रेशर पर अचानक निरीक्षण किया। जाँच के बाद, स्टोन क्रेशर को मौके पर ही सील कर दिया गया और उसके ई-रवन्ना को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।
​इन कार्रवाइयों में विभागीय सर्वेक्षक विवेक कुमार भी मौजूद थे। प्रशासन अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज