रतमऊ नदी का जलस्तर बढ़ने से ज़मीन के कटाव के कारण किसानों को हुए नुकसान को लेकर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया...

नदी का जलस्तर बढ़ने से ज़मीन के कटाव के कारण किसानों को हुए नुकसान को लेकर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
रतमऊ नदी में जल स्तर बढ़ने से बढेडी राजपूतान में ज़मीन के कटाव के कारण किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
​भारी बारिश के कारण रतमऊ नदी में अधिक पानी आ जाने से किसानों की ज़मीन का कटाव हो रहा है। इस समस्या पर ध्यान देते हुए विधायक ने प्रभावित किसानों को नुकसान का मुआवज़ा दिलाने का भरोसा दिया और टूटे हुए तटबंध को फिर से बनाने का निर्देश भी दिया।
​निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ कई किसान और
 युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट कुंवर साहिल राणा, अमजद, पुंडीर गुलज़ार राणा, बाबर राणा, राव गुलज़ार और अन्य लोग भी मौजूद थे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज