वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम खंजरपुर में छापा मारकर एक बड़े अवैध सर्प संग्रहण केंद्र का पर्दाफाश किया

वन विभाग की टीम द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई
रूड़की। मंगलवार को मुखबिर की खास सूचना पर वन विभाग की टीम ने शनिवार को तहसील रूड़की क्षेत्र के ग्राम खंजरपुर में छापा मारकर एक बड़े अवैध सर्प संग्रहण केंद्र का पर्दाफाश किया।टीम ने मौके से 70 कोबरा और 16 रसैल वाइपर बरामद किए। यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) के अंतर्गत की गई।जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उक्त स्थान पर एक सर्प विष संग्रहण केंद्र संचालित किया जा रहा था। केंद्र का संचालन नितिन कुमार के प्रतिनिधि विष्णु के द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी के समय केंद्र के संचालन से संबंधित कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी।वन विभाग की ओर से बताया गया कि आवेदक नितिन कुमार को वर्ष 2022 में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, देहरादून से सर्प विष संग्रहण केंद्र की अस्थायी अनुमति प्रदान की गई थी, जो दिसंबर 2023 में समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद से केंद्र अवैध रूप से संचालित हो रहा था।छापेमारी में बरामद सभी सर्पों को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित प्रजाति घोषित किया गया है। वन विभाग ने इन सर्पों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस बड़ी कार्रवाई के दौरान हरिद्वार वन प्रभाग से सुनील बडोली, उप प्रभागीय वनाधिकारी रूड़की, विनय राठी, वन क्षेत्राधिकारी रूड़की, सुरक्षा बल रूड़की एवं राजाजी टाइगर रिजर्व से अजय लिंगवाल, उप निदेशक/वन्यजीव प्रतिपालक सहित पीएफयू यूनिट एमिटी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज