कलियर दरगाह क्षेत्र फुवारा चौक, पाहाडी़ गेट व नवाब बाजार, आदि में सफाई व्यवस्था ठप दरगाह क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर से स्थानीय दूकानदारों व जायरीनों को परेशानी का करना पड़ रहा है सामना।
धर्म नगरी पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में जगह जगह लगे कूड़े के अम्बार
कलियर। दरगाह क्षेत्र फुवारा चौक, पाहाडी़ गेट व नवाब बाजार, आदि में सफाई व्यवस्था ठप दरगाह क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर से स्थानीय दूकानदारों व जायरीनों को परेशानी का करना पड़ रहा है सामना।
पिरान कलियर एक धार्मिक स्थल है जहां पर हर रोज हजारों जायरीन दूर दराज आते हैं और मन्नत मुरादे मांगते हैं लेकिन यहां की व्यवस्थाओं को देखकर ज्यादातर जायरीन नाराज़गी ज़ाहिर करते हैं।
और दरगाह क्षेत्र में चारों ओर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं उसके बाद भी दरगाह प्रबंधन साफ सफाई को लेकर ठप नजर आ रहा है। और जानकारी के अनुसार कलियर दरगाह क्षेत्र
में ज्यादातर सफाई व्यवस्था ठप रहती है। और ज्यादातर चारों और कूड़े, गंदगी फैली है।
जिससे लोगों को बीमारी लगने का भय सता रहा है। लोगों का कहना है कि दरगाह प्रबंधन का साफ सफाई की और कोई ध्यान नहीं है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दरगाह प्रबंधन कुंभकर्णी नींद सोया है।