श्री ओम विश्वविद्यालय रूड़की में तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन...
श्री ओम विश्वविद्यालय रूड़की में तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन...
रूड़की। सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार के तत्वावधान में श्री ओम विश्वविद्यालय रूड़की के परिसर में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह संस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय मूल्यों को संरक्षित रखने को लोक पर्वों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों व महिलाओं द्वारा नृत्य व गायन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राजीव शर्मा (नगर पालिका अध्यक्ष, शिवालिक नगर) के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
तीज पर्व के अवसर पर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिसमें लोकनृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता , झूला सजावट एवं तीज गीतों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष श्री हरेंद्र गर्ग ने कहा इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ साथ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान श्री ओम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मुनीश सैनी ने सभी सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य सभी मेहमानों का स्वागत किया और आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विश्वविद्यालय का वातावरण जीवंत एवं प्रेरणादायक बनता है। तथा नई पीढ़ी को भारतीय मूल्यों को समझने व आगे बढ़ने की प्ररेणा मिलती है। कार्यक्रम का समापन तीज पूजन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय के समस्त छात्र, शिक्षकगण, कर्मचारी व सिडकुल क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार के उद्योगपतियों ने अपनी उपस्थिति दी और आश्वासन दिया कि वह रोजगार के नए अवसर प्रदान करते रहेंगे। इस अवसर पर राज अरोड़ा,रूपक गुप्ता, अनिल शर्मा, जगदीश लाल पावा,अजय जैन, सुमित अग्रवाल, आंशिका शर्मा, अरविंद चौहान, विवेक गोयल,सुयाल बालियान आदि मौजूद रहे।